रवि, अप्रैल 5, 2026

Liquor mafia kills constable, In Uttar Pradesh’s Kasganj

Liquor mafia kills constable, In Uttar Pradesh's Kasganj

उत्तर प्रदेश के कसाब गंज में शराब माफियाओं ने किया पुलिस पर हमला, सिपाही की मौके पर ही मौत अन्य गंभीर रूप से घायल

Liquor mafia kills constable, In Uttar Pradesh’s Kasganj

उत्तर प्रदेश में अपराधिक गतिविधियां चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं, और अब इससे हमारी रक्षा करने वाली पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। मंगलवार देर शाम प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने पहुँचे दारोगा और एक सिपाही को शराब माफियाओं ने पीट पिट कर मार डाला। अपराधियों ने उनकी वर्दी उतरवा दी और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से जमकर पीटा। लहूलुहान हुए दरोगा और सिपाही को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन, सिपाही की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। फ़िलहल दारोगा की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

क्या है घटना:
मंगलवार देर शाम सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार व सिपाही देवेंद्र बाइक से अवैध शराब बनने की सूचना पर नगला भिकारी और नगला धीमर के जंगलों की ओर पहुंचे थे। वहां आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया दोनो की वर्दी उतरवा ली। फिर उन्हे जमकर पीटा। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गए। जानकारी पर सिढ़पुरा थाना सहित अन्य थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची जहाँ करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद दोनों खेतों में पड़े मिले। गंभीर अवस्था में उन्हें नजदीकी गंजडुंडवारा चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

वहीं इस ‘घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आरोपियों पर एनएसए लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही घायल दारोगा के इलाज के दिए निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने सिपाही के परिजनों को 50 लाख मुआवजे के साथ आश्रित को सरकारी नौकरी देने के निर्देश दिए हैं। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News