रवि, अप्रैल 5, 2026

COVID-19: Opportunity to Speed up Ayushman Bharat – विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत के आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की

COVID-19: Opportunity to Speed up Ayushman Bharat WHO Director-General Ghebreyesus

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य स्किम “आयुष्मान भारत योजना” की तारीफ की है और साथ में यह भी कहा है कि इसके क्रियान्वयन में तेजी लाकर देश कोविड19 से बेहतर तरीके से निपट सकता है। डब्लूएचओ ने कोरोना के संक्रमण को रोकने में भारत की कोशिशों की तारीफ भी की है और कहा है कि भारत में अभी संक्रमण बहुत तेजी से नहीं फैल रहा, लेकिन इसका रिस्क बना हुआ है। इसलिए लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि भारत में कोरोना के केस तीन हफ्ते में दोगुने हो रहे हैं, लेकिन मामले लगातार बढ़ रहे हैं जो कि चिंताजनक है। भारत ही नहीं बल्कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और दक्षिण एशिया के घनी आबादी वाले देशों में भी अभी महामारी की स्थिति विस्फोटक नहीं हुई है, लेकिन ऐसा होने का जोखिम बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बात के लिए भी आगाह किया कि अगर सामुदायिक स्तर पर संक्रमण शुरू हुआ तो ये काफी तेजी से फैलेगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रिपोर्ट में ये भी कहा कि भारत में सरकार द्वारा लिए फैसले के बाद लोगों की आवाजाही दुबारा शुरू हो गई है और ऐसे में संक्रमण बढ़ने का रिस्क और ज्यादा बना हुआ है। प्रवासियों की संख्या बहुत ज्यादा होना, शहरी इलाकों में भीड़-भाड़ और कई लोगों के पास हर दिन काम पर जाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होने जैसे मुद्दे पर भी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने इस रिपोर्ट में चर्चा की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News