उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, ऋषिकेश, हरिद्वार समेत कई जिलों में हाई अलर्ट

उत्तराखंड के चमोली में आज सुबह ग्लेशियर के टूटने से चमोली के आसपास के इलाकों में भारी तबाही मच गई है। इस से ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से टूट चुका है। यह घटना सुबह 10.30 बजे की है जब अचानक से चमोली में ग्लेशियर टूट गया। इस से आस पास के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि गंगा नदी के किनारे न जाएं। इस घटना में अब तक लगभग 50 लोगों के बहने सूचना मिली है। वहीं इस घटना के बाद प्रदेश मुख्यमंत्री देवेंद्र शेरावत ने ट्वीट कर लोगों को धैर्य बनाकर रखने के लिए कहा है साथ ही, यह लिखा है की चमोली के रिणी गांव में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट को भारी बारिश व अचानक पानी आने से क्षति की संभावना है। नदी में अचानक पाने आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट किया गया है। नदी किनारे बसे लोगों को क्षेत्र से हटाया जा रहा है।
उत्तराखंड सरकार ने सहायता के लिए जारी किए टोल फ्री नंबर,मदद के लिए नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें।
इसके चलते अलकनंदा और धौली गंगा उफान पर है। पानी के तेज बहाव के मद्देनजर कीर्ति नगर, देवप्रयाग, मुनि की रेती इलाकों को अलर्ट पर रहने को कहा गया। पानी के बहाव में कई घरों के बहने की आशंका है। हादसे में इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे कई मजदूर बहने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। नदी से बोट संचालन और राफ्टिंग संचालकों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












