मशहूर फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोरोना से निधन, उनके भाई ने बड़े अस्पतालों पर लगाया आरोप
कर्मयोगी, बेगुनाह और राज्य तिलक जैसे फिल्मों के निर्माता अनिल सूरी का 77 वर्ष की उम्र में गुरुबर को मुम्बई में निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनके भाई राजीव सूरी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की अनिल सूरी की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। उन्हें 2 जून से बुखार था और बाद में उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी फिर तबीयत बिगड़ती ही गई।
राजीव सूरी ने बड़े अस्पतालों पर लगाया है उनकी मौत का आरोप
उनके भाई राजीव सूरी ने लीलावती और हिंदुजा जैसे बड़े अस्पतालों पर आरोप लगाया है की जब वे अनिल सूरी को इन अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए तो इन अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया था।
बड़े अस्पतालों में बेड नहीं मिलने के बाद उन्हें मुनिसिपलिटी के अस्पताल में बुधवार की रात को भर्ती किया गया था। गुरुवार को उनकी तबियत बिगड़ने पर वेंटीलेटर पर रखा गया था।
राजीव सुरी साल 1979 में आई बासु चटर्जी की फिल्म मंजिल के निर्माता थे इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी मुख्य भूमिका में थी। बता दें कि गुरुवार की सुबह बासु चैटर्जी का भी निधन हो गया था और शाम को 7:00 बजे अनिल सोनी ने अपनी अंतिम सांस ली।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












