दिल्ली भाजपा प्रदेश के नए अध्यक्ष आदेश गुप्ता बने…

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी को उनके पद से हटाकर आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
आपको बता दें कि मनोज तिवारी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था जिसके चलते यह फैसला लिया गया।
नव नियुक्त भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में पार्षद हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के साथ साथ छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष भी बदले गए..
पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में पद सम्हालेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनके नाम का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि इस से पहले भी विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा।
इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












