सोम, अप्रैल 13, 2026

401 roads in Himachal closed for traffic due to snowfall

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे समेत 401 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश एक बार फिर बर्फ की भारी सफेद चादर ओढ़ चुका है।रविवार रात को हिमाचल में भारी बर्फबारी और बारिश के बाद मनाली लेह, शिमला-नारकंडा-रामपुर, आनी-जलोड़ी जोत नेशनल हाईवे समेत 401 सड़कें यातायात के लिए ठप हो गई हैं। प्रदेश के चंबा में सबसे ज्यादा 150 सड़कें बंद हैं जबकि कुल्लू में 57, लाहौल स्पीति में 75, मंडी में 27, शिमला में 87 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनके अलावा भी छोटे-बड़े मार्ग यातायात के लिए ठप हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी एचआरटीसी के 377 रूट प्रभावित हुए हैं वहीं राज्य की 200 बसें आधे रास्ते में फंसी हुई हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News