DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Old Age home fire kills 11 in Russia

Breaking news and live updates

रूस के वृद्धाश्रम में भीषण आग लगने से 11 बुजुर्गों की मौत

Breaking news and live updates

रूस के एक रिटायरमेंट होम यानी वृद्धाश्रम में आज भीषण आग लगने से 11 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले सभी बुजुर्ग चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिस कारण आग लगने पर वे वहीं फंसे रह गए और उनकी मौत हो गई।
आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आग लगने की घटना अहले सुबह तीन बजे हुई है। इशबुल्डिनो गांव में बने रिटायरमेंट होम में आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रूसी समाचार एजेंसी ” इंटरफेक्स ” ने जिला अधिकारियों के हवाले से कहा कि बचाए गए लोगों में से एक कर्मचारी था, जिसने तीन लोगों को इमारत से बाहर निकालने में मदद की। रिपोर्ट में कहा गया कि मरने वाले 11 लोग बुजुर्ग थे, उन्हें जल्दी से निकाला नहीं जा सका।  

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News