दिल्ली सरकार की लॉक डाउन के पांचवें चरण की तैयारी, खुल सकते हैं दिल्ली के मॉल…
दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के पांचवें चरण में दिल्ली को चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
दिल्ली सरकार ने आज दिल्ली के आला अधिकारी चर्चा करेंगी और किन किन क्षेत्रों में रियायत दी जाए या शुरुआत की जाए इस पर विचार किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली सरकार लॉकडाउन 0.5 की एसओपी तैयार कर केंद्र को भेजेगी।
क्या होगा लॉक डाउन के 5.0 में खाश
दिल्ली सरकार दिल्ली की कॉलोनियों के छोटे-छोटे धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग के पक्ष में हैं। इस से पहले बंगाल,कर्नाटक सरकार ने भी मंदिरों को खोलने की योजना कर चुकी है। दिल्ली सरकार भी नियमों और शर्तों के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए अधिकतम दस लोगों को प्रवेश की इजाजत दे सकती है लेकिन अक्षरधाम, इस्कॉन मंदिर, जामा मसजिद, बंगला साहिब गुरुद्वारा सरीखे बड़े धार्मिक स्थलों को अभी बंद रखा जाएगा।
लॉकडाउन 0.5 में दिल्ली सरकार शॉपिंग मॉल भी खोलने के पक्ष में है, अगर केंद्र सरकार इसकी इजाज़त देता है तो दिल्ली के अंदर मॉल की दुकानें सम-विषम फार्मूले पर खोली जाएंगी साथ ही साथ दुकानों को खोलने के समय को भी बढ़ाने की बात रखी जाएगी।
हालांकि अभी इन मांगों का लेखा- जोखा केंद्र सरकार को सौंपने के बाद जो भी निर्णय आएगा उस पर ही काम किया जाएगा क्यों की अभी तक लॉक डाउन के पाचवें चरण की आधिकारिक पुष्टि सरकार के द्वारा जारी नहीं की गई है और ना ही मिलने वाली रियायतों का।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












