शनि, अप्रैल 4, 2026

Jharkhand News: Unemployed Son killed his father to get a job at Central Coal Fields Limited (CCL)

Breaking News

झारखंड के रामगढ़ में एक पुत्र ने अनुकंपा की नौकरी के लिए अपने पिता का किया कत्ल

झारखंड के एक जिले रामगढ़ में एक शर्मसार और दर्दनाक घटना सामने आई है। रामगढ़ के एक 35 वर्षीय बेरोजगार शख्स ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में कार्यरत अपने पिता की कथित रूप से इसलिए हत्या कर दी, ताकि उसे अनुकंपा आधार पर नौकरी मिल जाए।

मृतक पिता बरकाकाना में सीसीएल की सेंट्रल वर्कशॉप में प्रमुख सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थें जिनकी उम्र 55 वर्ष थी। पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल छोटा चाकू और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस ने दावा किया कि राम के बड़े बेटे ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपने पिता की हत्या इसलिए की ताकि उसे सीसीएल में अनुकंपा आधार पर नौकर मिल जाए। बता दें कि सीसीएल के प्रावधानों के अनुसार, अगर सेवा के दौरान किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है तो उसके कानूनी आश्रित को नौकरी दी जाती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News