रवि, अप्रैल 5, 2026

PM Modi to launch rural drinking water supply projects under Jal Jeevan Mission in Uttar Pradesh today

PM Modi

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन का रखेंगे आधार

PM Modi
PM Modi

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में जल जीवन योजना की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मिर्जापुर और सोनभद्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसकी आधार शिला रखेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री ने जल योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2019 में की थी, जिसका तात्पर्य था कि हर घर नल यानी हर घर मे शुद्ध और पेयजल लोग उपलब्ध हो।

इस योजना की शुरुआत से 42 लाख लोग लाभांवित होंगे। इसके लिए इन 2,995 गांवों में ग्राम जल और स्वच्छता समितियां, या पानी समितियों का गठन हो चुका है। इनके जिम्मे पानी वितरण का रख-रखाव और संचालन होगा। यह परियोजना 24 महीनों के तय समय में पूरी होगी, इसमें पांच हजार करोड़ से ज्यादा खर्चा होगा।

केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक पूरे देश में सभी ग्रामीण घरों को नल से जल देने की है। इस योजना के आगाज के समय 18.93 करोड़ ग्रामीण परिवारों यानी केवल 17 फीसदी लोगों को नल से जल मिल रहा था। पिछले 15 महीनों में कोरोना महामारी के बावजूद 2.63 करोड़ परिवारों में नल से पानी की सप्लाई शुरू की गई है। इसके साथ ही अब तक 5.86 करोड़ परिवारों को नल से जल मिल रहा है यानी अब तक 30 फीसदी से ज्यादा नल से पानी मिल रहा है।

https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News