DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

BRICS 2020: PM Modi to attend 12th BRICS summit hosted by Russian President Vladimir Putin

प्रधानमंत्री मोदी आज 12वीं ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, पुतिन करेंगे इसकी अध्यक्षता

BRICS Russia 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12वें ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे जिसकी मेजबानी रूस कर रहा है। यह सम्मेलन वर्चुअल होगा एवं इसकी अध्यक्षता रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन करेंगे।

दूसरी बार सामने होंगे मोदी और जिनपिंग

10 दिनों से कम समय में यह दूसरी बार होगा जब प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने होंगे। पिछले सप्‍ताह दोनों शंघाई सहयोग संगठन (sco) की बैठक में शामिल हुए थे।

क्या है ब्रिक्स (BRICS) ?

BRICS Nations

ब्रिक्स दुनिया की पांच शीर्ष उभरती हुई अर्थव्यवस्था का एक समूह है। ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रिक्स कोई अंतर्राष्ट्रीय या अंतर-सरकारी संगठन नहीं है, न ही यह किसी संधि के तहत स्थापित हुआ है। यह अपनी तरह का दुनिया का इकलौता समूह है एवं इसे पाँच देशों का एकीकृत प्लेटफॉर्म कहना ही सही होगा।
ब्रिक्स शिखर सम्मलेन की अध्यक्षता प्रतिवर्ष B-R-I-C-S के क्रमानुसार सदस्य देशों के सर्वोच्च नेता द्वारा की जाती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News