उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। राज्य के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में देर शाम दो लड़कियों के क्षत विक्षत शव तालाब में देखे गए, जिसके बाद पूरे गाँव में दहशत का माहौल बन गया। ये दोनों लड़कियाँ सगी बहने थीं। दोनो शवों की आंख और सिर पर चोट के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। बता दें कि ये दोनों बहनें असोथर थाना क्षेत्र निवासी थीं जो दोपहर 12 बजे घर से निकली थी। शाम तक बहनें घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के किनारे तालाब में देर शाम दोनों के शव मिले। ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












