DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एसपी ने टेहटा थाना का किया औचक निरीक्षण, फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश

Jehanabad News: एसपी ने टेहटा थाना का किया औचक निरीक्षण, फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
InShot_20260808_070122071

जहानाबाद। 07 अगस्त 2026 की देर रात पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद किरण कुमार ने टेहटा थाना का औचक निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे एसपी ने थाना परिसर की व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना की डायरी एवं विभिन्न अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही ओडी ड्यूटी, सीसीटीवी प्रणाली, मालखाना और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसकी समस्या को समझने का प्रयास किया जाए। शिकायत या घटना से संबंधित मामले में पुलिस अधिकारी स्वयं धरातल पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी पक्ष को भेदभाव की शिकायत का अवसर न मिले।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने टाइगर मोबाइल जवानों की ब्रीफिंग की। उन्होंने जवानों को नियमित एवं प्रभावी गश्ती करने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना की व्यवस्था और पुलिसिंग की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।

एसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस पदाधिकारियों और जवानों में भी यह संदेश गया कि जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को सक्रिय, जवाबदेह और जनहितकारी बनाए रखने के लिए किसी भी समय थानों का निरीक्षण किया जा सकता है।

Jehanabad News: SP conducts surprise inspection of Tehta Police Station; directs immediate action on complainants’ grievances.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़