हिमाचल सरकार ने 1 जून से बिना कर्फ्यू के बसों को चलाने का लिया निर्णय…

हिमाचल सरकार ने कोरोना काल में अपना कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में एक जून से शर्तों के साथ बसें चलाने का फैसला परिवहन विभाग ने तैयार कर लिया है।प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद इसपर काम किया जाएगा। इस ब्लू प्रिंट के अनुसार राज्य के भीतर सभी स्टेज कैरिज बसें सुबह सात से शाम सात बजे तक चलेंगी लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं, जैसे सभी बसों को सुबह शाम सैनेटाएज करना होगा,बिना मास्क के कोई भी यात्री यात्रा नहीं करेगा ,कोई भी यात्री खड़ा यात्रा नहीं करेगा और एसी बसों को परिचालन की अनुमति नहीं मिलेगी जैसी कई शर्तों के साथ ही बस चलेगी। इसके अलावा अब जिले के भीतर और एक से दूसरे जिले में यात्रा के लिए अब कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, अंतरराज्यीय यात्रा के लिए पास जरूरी है। स्टेज कैरिज बसें कंटेनमेंट जोन से आवाजाही कर सकेंगी, लेकिन ऐसे जोन में यात्रियों को बस में चढ़ाने और उतारने पर प्रतिबंध होगा।
फिलहाल सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इस नई व्यवस्था को लागू की जाएगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












