DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttar Pradesh News: 3 dead and many injured in firecracker factory blast in Kushinagar

3 dead and many injured in firecracker factory blast in Kushinagar

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट

3 dead and many injured in firecracker factory blast in Kushinagar
3 dead and many injured in firecracker factory blast in Kushinagar

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक अवैध पटाखा गोदाम में आज सुबह अचानक से विस्फोट की घटना हो गई। इस हादसे में चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई, वही कई और लोगों को अंदर फसे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दिवाली के मौके पर सप्लाई के लिए लोग सुबह से ही पटाखा बना रहे थे तभी अचानक से विस्फोट हो गया है।
पुलिस के मुताबिक, कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 की घनी आबादी में यह अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। जिस मकान में विस्फोट हुआ, उसके आस-पास के तीन मकान भी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस, फायरब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार अभी तक 6 लोगों को मलबे से घायल अवस्था में निकाला गया है, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है, वही मलबे में कई अन्य लोग भी फंसे होने की भी संभावनाएं बनी है, साथ हीं मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News