रवि, अप्रैल 12, 2026

Baba Ka Dhaba owner Kanta Prasad files Police complaint against Youtuber Gaurav Wasan

Baba Ka Dhaba owner Kanta Prasad files Police complaint against Youtuber Gaurav Wasan

बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव वासन पर पैसे की धोखाधड़ी का लगाया आरोप

Baba Ka Dhaba owner Kanta Prasad files Police complaint against Youtuber Gaurav Wasan
Baba Ka Dhaba owner Kanta Prasad files Police complaint against Youtuber Gaurav Wasan

‘बाबा का ढाबा’ से चर्चित हुए कांता प्रसाद (80) ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ पैसे की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है।
कांता प्रसाद ने गौरव वासन पर आरोप लगाया है कि बाबा के ढाबे के नाम पर उन्होंने लोगों से लगभग 30 लाख जमा किए हैं जबकि कांता प्रसाद के ढाबे को अभी तक मात्र 2 लाख ही मिले हैं।
बता दें की गौरव वासन एक यू ट्यूब इंफ्लुएंसर हैं जिन्होंने पिछले महीने कांता प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किया था ,जिसके बाद वह लोकप्रिय हो गए। वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में कांता प्रसाद ने लॉकडाउन के दौरान दुकान न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बतायी थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News