DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarpradesh: 2 dead and 4 injured after Blast in FireCracker Factory in a New Azam Pada

उत्तरप्रदेश के आजामपाड़ा के एक घर में पटाखों में विस्फोट,दो लोगों की मौत

उत्तरप्रदेश के आगरा के आजमपाड़ा में आज दोपहर एक घर में जहां पटाखे रखे थें वहां सलेंडर में विस्फोट के धमाके ने सब को हिला दिया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि करीब एक किलोमीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी। आस पास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। धमाके की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बता दें कि की जिस घर में धमाका हुआ है, उनका मुगल फायरवर्क्स के नाम से आतिशबाजी का ब्रांड भी है। आसपास के लोगों ने जिन्होंने यह घटन देखी उनके मुताबिक यह हादसा इतना भीषण था कि घर में रहने वालों के अंगों के चिथड़े उड़ गए। आसपास के घरों की छतों पर शेरू के परिजनों के अंग बिखरे पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिलिंडर में विस्फोट के बाद घर में रखी आतिशबाजी में धमाका हुआ। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News