यूपी में लगातार महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। हथरस मामले के बाद यूपी के गोंडा में अब एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई हैं जहां सोमवार रात छत पर सो रही तीन बहनों पर तेजाब फेंक कर जलाने की वारदात हुई। फिलहाल तीनों बहनों का इलाज अस्पताल मेे चल रहा है।
यह घटना उस समय हुआ जब तीनों बहनें घर के छत पर सो रही थीं। तभी एक युवक छत पर चढ़ आया और बड़ी बेटी पर तेजाब फेंक दिया। जिसकी चपेट में आने से बड़ी बेटी समेत आसपास मौजूद दो अन्य बेटियां भी झुलस गईं। बड़ी बहन खुशबू की उम्र (19), मझली बहन कोमल (07) व छोटी बहन (05) वर्ष है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












