
बिहार के नवादा जिले में बुधवार शाम को जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दलित बस्ती में आग लगा दी। इस घटना के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। इस घटना में ग्रामीणों का दावा है कि करीब 80 घर इस आग में जलकर खाक हो गए। विवाद गांव में मौजूद एक जमीन के टुकड़े को लेकर शुरू हुआ। इस जमीन पर शुरू से दलितों का कब्जा है। पूर्व से विवाद चल रहा है। सुनवाई जारी है। पीड़ितों का आरोप है कि बुधवार की शाम अचानक दबंगों की टोली ने उन पर हमला कर दिया और उनके घरों को आग लगा दी गई। गांव के आसपास चुनाव को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।




हालांकि पुलिस का कहना है कि 20 घर ही आग में जले हैं और इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 18, 2024
नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगायी आग।
नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA के सहयोगी दल बेख़बर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।…
वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर नीतीश सरकार को घेरा है। तेजस्वी ने इस घटना की तुलना महा जंगलराज, महा दानवराज, महा राक्षसराज से की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘महा जंगलराज महा दानवराज महा राक्षसराज। नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगाई आग। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, एनडीए के सहयोगी दल बेखबर। गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।
यह घटना नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ननौरा के पास स्थित कृष्णा नगर दलित बस्ती की है। यहां दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर बुधवार की शाम दबंगों ने दलित परिवारों के साथ मारपीट की थी और फिर हवाई फायरिंग के बाद उनके घरों को आग के हवाले कर दिया।
नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया- पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार शाम को यह घटना घटी है. 40 से 50 घरों में आग लगी है। अभी तक इसमें किसी व्यक्ति की मारे जाने की की खबर सामने नहीं आई है।


बताया जा रहा है कि हवाई फायरिंग भी की गई है। इसमें अभी तक खोखा हमें नहीं मिला है लेकिन पुलिस जांच कर रही है। जो मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है, उसे मिलाकर कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने आगे बताया- दोनों पक्षों के बीच में जमीन को लेकर के विवाद चल रहा था। एक पक्ष यहां बसा हुआ था, जबकि दूसरा पक्ष काफी वक्त से दावा कर रहा था. उन्हीं के द्वारा यह घटना की गई है। उनका यह भी कहना था कि अगले दो-तीन दिनों तक फोर्स यहां पर कैंप करेगी। उसके बाद भी अगर हालत स्थिर नहीं होते हैं तो फोर्स आगे भी कैंप करेगी।
मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर में कुछ लोगों द्वारा घर में आग लगा देने के संबंध में पुलिस अधीक्षक नवादा का आधिकारिक बयान#नवादा#nawadapolice @bihar_police pic.twitter.com/yfhU2zEpU7
— Nawada Police (@nawadapolice) September 18, 2024
हमारी अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और अगर कोई सूचना देना चाहते हैं तो वह सूचना दे सकते हैं। मामले में बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के मंत्री जनक राम ने कहा- नवादा की घटना की जानकारी हमें मिली है। जिसमें अनुसूचित जाति के लोगों के घरों को दबंगों ने आग के हवाले कर दिया। यह दुखद घटना है. इसकी जितना निंदा की जाए कम है। दबंग कोई भी हों उनके खिलाफ सरकार एक्शन जरूर लेगी। इस एनडीए की सरकार ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कमजोर वर्ग दलित और महादलित परिवार के लोग सुरक्षित हैं। जो इन पर दबंगई दिखाएगा, सरकार उन्हें बख्शेगी नहीं।
वहीं नवादा पुलिस के अनुसार घटना की सूचना प्राप्त होते हीं त्वरित कार्रवाई करते हुए 15-20 मिनट में घटनास्थल पर पहुँच कर तथा अग्निशमन दस्ते की मदद से आग पर काबू पाया गया।जिसके तुरंत बाद नवादा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया गया। इस घटना में किसी व्यक्ति के जख्मी होने की सूचना प्राप्त नहीं है।
नवादा पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर इस घटना में संलिप्त लोगों के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया एवं गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर नालन्दा जिले से घटना के मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में 3 देसी कट्टा एवं खोखा भी जब्त किया गया है।
नवादा पुलिस के अनुसार यह घटना एक पुरानी जमीनी विवाद को लेकर घटी है जो कि लगभग 1995 से ही लंबित है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












