DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

शराब घोटाले मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, आप ने सत्य की जीत बताया, भाजपा ने हमला बोला

Delhi CM to walk out of Tihar after Supreme Court verdict
Delhi CM to walk out of Tihar after Supreme Court verdict

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत दी है। पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों राज्यों में अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर सकेंगे। हालांकि हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ है पार्टी अकेले ही राज्य में चुनाव मैदान में है। शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में जमानत दे दी है, जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। अरविंद केजरीवाल करीब 5 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे।जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने केजरीवाल की दो याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया। पहले मामले में, केजरीवाल ने सीबीआई की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए चुनौती दी थी। वहीं, दूसरी जमानत याचिका पर। अदालत ने सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही माना है। जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा, सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार करते समय सीआरपीसी के सेक्शन 41 का पालन किया, इसलिए उनकी गिरफ्तारी सही है। हालांकि, कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत भी दे दी।सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 10 लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दी है। इसके साथ ही अदालत ने रिहाई की शर्तें भी तय की हैं। अदालत ने कहा है कि केजरीवाल इस मामले में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे और जब तक उन्हें छूट नहीं दी जाती है, तब तक वह ट्रायल कोर्ट के समक्ष सभी सुनवाई के लिए उपस्थित रहेंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा- आज सच्चाई की जीत हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- अरविंद केजरीवाल जी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलना इस बात का सबूत है कि सत्य को कभी दबाया नहीं जा सकता। केजरीवाल की जमानत पर शरद पवार ने कहा- एक बात तो साफ है कि देश में लोकतंत्र की नींव अभी भी मजबूत है। इतने लंबे समय से चली आ रही लड़ाई आज सच्चाई के रास्ते पर शुरू हुई। लोकतांत्रिक देश में किसी को सत्ता से बेदखल करने की साजिश कभी कामयाब नहीं हो सकती।राजद सांसद मनोज झा ने कहा, ये तो होना ही था। ये हर मामले में होगा क्योंकि सभी मामले फर्जी, काल्पनिक और दिल्ली बीजेपी कार्यालय में रचे गए थे। यह फैसला उन लोगों पर एक तमाचा है जो इसकी साजिश रचते हैं। वहीं भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने कट्टर बेईमान, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को फिर से आइना दिखाया है। जो आदेश पारित हुआ है, उसमें भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली है। जेल वाला मुख्यमंत्री अब बेल वाला सीएम बन गया है। अब अरविंद केजरीवाल को चाहिए कि वो अपने पद से इस्तीफा दे दें, लेकिन अरविंद केजरीवाल ऐसा करेंगे नहीं क्योंकि उनमें जरा भी नैतिकता नहीं बची है। अब ये कहना गलत नहीं होगा कि भ्रष्टाचार युक्त सीएम अभियुक्त। अब वो अभियुक्त की श्रेणी में हैं।अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलना आम आदमी पार्टी के लिए काफी अहम है। दिल्ली से सटे हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यहां सभी 90 सीटों पर एक फेज में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News