DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब श्री विजयपुरम’ नाम से जाना जाएगा पोर्ट ब्लेयर

Centre changes name of Port Blair to Sri Vijaya Puram
Centre changes name of Port Blair to Sri Vijaya Puram

केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है। इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने दी है। अमित शाह ने कहा है कि हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजय पुरम करने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के पीएम मोदी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम श्री विजयपुरम करने का फैसला लिया है।


पोस्ट में आगे उन्होंने कहा कि श्री विजय पुरम नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है। इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।

स्वाधीनता के लिए हुए संघर्ष का स्थान रहा है ये द्वीप

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News