
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मम्मी पापा बन गए हैं। रविवार को दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस शनिवार दोपहर मुंबई के गिरगांव इलाके में मौजूद एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उनके साथ रणवीर सिंह और परिवार वाले भी मौजूद थे। इससे पहले 6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।बता दें, दीपिका ने इस साल 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वे सितंबर 2024 में बच्चे को जन्म देंगी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का पिछले दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था जहां एक्ट्रेस डिलीवरी से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। इसके बाद पैपराजी ने उनकी गाड़ी को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया था। फैंस को जब से ये एक्साइटिंग न्यूज मिली, उनकी खुशी संभाले नहीं संभल रही थी। कमेंट्स सेक्शन में वो लोग गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली दीपिका के घर किलकारी गूंज चुकी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। दीपिका और रणवीर के इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने लिखा, लक्ष्मी आई है। रानी आई है। आलिया भट्ट ने कई सारे इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है। श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, भूमि पेडनेकर, शरवरी, रुबीना दिलैक, सुनील ग्रोवर, शाहीन भट्ट, अथिया शेट्टी, सुगंधा मिश्रा, प्रियंका चोपड़ा, मीरा कपूर, करिश्मा तन्ना, इब्राहिम अली खान, जैकी भगनानी, सोनाक्षी सिन्हा, मसाबा गुप्ता, रिद्धिमा पंडित समेत अन्य ने बेटी के जन्म के लिए कपल को बधाइयां दीं और नए सफर के लिए शुभकामनाएं भी। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह, बधाई। मैं सौतेला पिता बनने के लिए तैयार हूं।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












