
जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आए अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है।इससे पहले पीडीपी व अन्य दल घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं। चुनाव से पहले जारी किए गए बीजेपी के घोषणा पत्र में यहां की आवाम को कई गारंटियां दी गई हैं। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में राज्य का व्यापक विकास हुआ है, और अनुच्छेद 370 और 35 (ए) अब इतिहास बन चुके हैं। शाह ने जोर देकर कहा कि यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक फैसलों का परिणाम है और अब ये अनुच्छेद हमारे संविधान का हिस्सा नहीं हैं।
भाजपा के मेनिफेस्टो में वादा किया गया है कि, आतंकवाद और अलगाववाद को मिटा दिया जाएगा, एक शांतिपूर्ण जम्मू और कश्मीर सुनिश्चित किया जाएगा।भाजपा सरकार बनते ही जम्मू-कश्मीर में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी बस्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जम्मू-कश्मीर की सरकारी नौकरियों और पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा अब 20% आरक्षण।जम्मू-कश्मीर में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी बस्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जम्मू और श्रीनगर में मेट्रो रेल सुविधाएं शुरू होंगी। किसानों का सत्कार, मिलेगा बिजली दरों में 50% कटौती का उपहार। ऋषि कश्यप तीर्थ पुनरुद्धार अभियान से 100 हिन्दू मंदिरों का होगा पुनर्निर्माण। हर विवाहित महिलाओं को ‘मां सम्मान योजना’ के अंतर्गत सालाना ₹18,000 प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मिलेगा हर साल 2 मुफ्त सिलेंडर। वृद्धावस्था, विधवा और विकलांगता पेंशन को ₹1,000 से ₹3,000 कर दिया जाएगा। हर ग्रामीण सड़क होगी पक्की। “हर टनल तेज पहल” के माध्यम से 10,000 किमी पक्की ग्रामीण सड़क निर्माण किया जाएगा। समावेशी विकास के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जनगणना की होगी शुरुआत। आयुष्मान भारत के अंतर्गत बेहतर स्वास्थ्य के लिए ₹5 लाख के साथ अतिरिक्त ₹2 लाख का कवरेज। पंडित प्रेमनाथ डोगरा रोजगार योजना के अंतर्गत युवाओं को मिलेंगे 5 लाख नौकरियां। इसके अलावा JKPSC और UPSC उम्मीदवारों के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। 2 वर्षों में मिलेंगे 10,000 की कोचिंग फीस और परीक्षा केंद्र तक यातायात लागत। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं। प्रदेश में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में चुनाव होने हैं। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












