
जहानाबाद स्थानीय उत्तरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक सहित जिले के कई शिक्षाविद और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। महर्षि विद्या पीठ के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद् सह लोजपा नेत्री इंदु कश्यप, शिक्षाविद् डा. रविशंकर शर्मा, डा. चंद्र भूषण शर्मा, पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, प्रो. कृष्णा मुरारी, मुसर्रफ पालवी, विद्यालय निदेशक साकेत रौशन, अजीत कुमार सहित कई शिक्षाविद् पत्रकार मौजूद थे। इस सम्मान समारोह की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस सम्मान समारोह के अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अगर देश को आगे ले जाना है तो शिक्षकों को अपना कार्य पूरी निष्ठा से करना होगा। तभी देश की अच्छी तस्वीर उभर सकती है।

इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना हमारा पहला दायित्व है। लोजपा नेत्री इंदु कश्यप ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है, गुरु का महत्व हम सभी के जीवन में सर्वोपरि है, इसीलिए उनका सम्मान करना बहुत जरूरी है। विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि शिक्षक हमारे मार्गदर्शक हैं, उनके बिना अच्छी शिक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस सम्मान समारोह में सम्मान पाकर सभी शिक्षकों में उत्साह देखा गया। इस सम्मान समारोह में विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्य सोनाली शर्मा, शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, सोनम कुमारी, शिक्षक हिमांशु शर्मा, गोविंदा गुप्ता समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












