रवि, अप्रैल 5, 2026

बिहार में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान टूटी छत, सैकड़ों लोग गिरे नीचे; सामने आया हादसे का वीडियो

Roof Collapses During Orchestra Show in Bihar, Hundreds Fall; Incident Caught on Video

बिहार के छपरा में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां इसुआपार के महावीर मेले में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान टीन की छत गिरने से सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों की संख्या में स्थानीय लोग डांस देखने के लिए बालकनी, पेड़ और इमारतों की छतों पर चढ़े हुए हैं। कुछ लोग स्टेज के आसपास और सड़क किनारे खड़े हैं। करीब 100 लोग टीन की छत पर खड़े होकर आर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे हैं, तभी अचानक टीन की छत गिर गई और उसके नीचे खड़े कई लोग दब गए।


अचानक छत के अचानक गिरने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और लोगों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. हादसे की सूचना के बाद दो थानें की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है. इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।




Bihar accident, Roof collapse, Orchestra show, Crowd falls, Incident video

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News