रवि, अप्रैल 12, 2026

कतरास केशलपुर में कर्मियों को बंधक बनाकर नकाबपोश अपराधियों ने केबल लूट की घटना को अंजाम

Masked criminals committed cable robbery by holding workers hostage in Katras Keshalpur.

कतरास  रामकनाली ओ पी क्षेत्र के केशलपुर 2 नंबर पिट में कार्यरत कर्मियों को हथियार के बल पर हथियार बंध अपराधियों ने बंधक बनाकर केबल काट कर चलते बने,बेमिटिक मशीन को छतिग्रस्त कर दिया,व अलमुनियम केबल को छोड़ गये, घटना से कोलकर्मियो में भय व्याप्त है,मीडिया के सामने कुछ भी बताने से परहेज करते हुये कहा कि साहब हमलोग को यही ड्यूटी करना है,सुरक्षा के सवाल पर बोला कि भगवान भरोसे ड्यूटी करने को विवश है,लगभग 10 फिट केबल काट लिया,घटना के बाद बंधक बने कोल कर्मियों ने घटना की सूचना प्रबंधन को दिया। केबल लूट की घटना से क्षेत्र में जलापूर्ति व बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गया। समाचार लिखे जाने तक रामकनाली ओ पी पुलिस ने बताया कि घटना की लिखित सूचना नही मिली है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News