
माता वैष्णादेवी के मंदिर जाने वाले रास्ते में भारी भूस्खलन होने की घटना सामने आई ही। इस भूस्खलन में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 3 लोगों की जान चली गई है।
कटरा के पास आए इस आपदा में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दी हैं। भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से किसी प्रकार से पैनिक न होने की सलाह दी है। बोर्ड ने कहा कि हर संभव सहायता की कोशिशें की जा रही हैं।
तमाम श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
जानकारी के अनुसार, श्री माता वैष्णा देवी भवन रूट पर हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका है। बोर्ड श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए कैंप्स में ले जाया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उधर, अस्थायी रूप से रूट को बंद कर दिया गया है। रास्ता को खाली कराने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं।
Vaishno Devi landslide, Shrine track landslide, Vaishno Devi tragedy, Landslide casualties, Vaishno Devi incident
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












