
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के बाद सबसे बड़ा सियासी इम्तिहान माना जा रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है वहीं राहुल गांधी के हाल के समय शुरू की गई नई राजनीति की भी परीक्षा है। पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कहा था कि राहुल गांधी नई राजनीति कर रहे हैं। स्मृति ईरानी का इशारा था कि राहुल गांधी संविधान बचाओ, एससी-एसटी, ओबीसी को आरक्षण के साथ मुसलमानों के मुद्दों को उठाकर मोदी सरकार पर जमकर हमले कर रहे हैं। राहुल गांधी के इन मुद्दों पर भाजपा हाईकमान भी पसोपेश में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम पार्टी के नेता समझ नहीं पा रहे हैं कि राहुल गांधी को रोकने के लिए कौन सा सियासी दांव सही रहेगा। हरियाणा और महाराष्ट्र में गौमांस के शक में मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आई हैं। हरियाणा के चरखी दादरी में एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला गया। एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। ठाणे में भी गौमांस के शक में एक वृद्ध को पीटा गया। इन घटनाओं पर रविवार को एक बार फिर राहुल गांधी ने अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए और सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट भी की।लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा और महाराष्ट्र की मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को भाजपा सरकार से खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा साहस है। अल्पसंख्यकों और खासकर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है। राहुल ने आगे कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की लड़ाई हम जीतेंगे। राहुल ने कहा कि भाजपा पार्टी नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी की चढ़ रही है और देश में डर का माहौल बना रही है। भीड़ की शक्ल में अपराधी खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं और इन्हें भाजपा सरकार से छूट है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस की केरल इकाई के कुछ नेताओं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ डिजिटल रूप से बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि वायनाड में पर्यटन को पुनर्जीवित करने और लोगों को इस क्षेत्र की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते ठोस प्रयासों की जरूरत है, ताकि यह धारणा दूर की जाए कि यह जगह हाल में हुए भूस्खलन के बाद खतरनाक है। राहुल ने कहा, ‘वायनाड भूस्खलन से हुई तबाही से उबर रहा है। हालांकि, अब भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।
Rahul Gandhi new politics, BJP dilemma over mob lynching, Rahul Gandhi vs BJP, Opposition leader mob lynching, Rahul Gandhi political strategy
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












