
धनबाद कतरास में श्री श्री राणी सती दादी मंदिर द्वारा आयोजित 4 दिवसीय 26 वाँ भादो अमावस्या को लेकर भगत सिंह चौक से श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पचगढ़ी बाजार थाना चौक होते श्री राणी सती दादी मंदिर प्रांगण तक अलौकिक झांकी के साथ विशाल शोभा यात्रा निकली जो पूरे बाजार में दादी माँ की जयकारे से क्षेत्र गुंजामय हो उठा। इस दौरान जगह जगह बिभिन्न संगठनों द्वारा शीतल पेय, व जलपान की व्यवस्था की गई थी। धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि राणी सती दादी माँ का आशीर्वाद सभी भक्तों को मिल रहा है,
कांग्रेस नेता सह समाजसेवी रोहित यादव ने कहा कि कतरास के पावन धरती पर 26 वर्ष से भादो अमावस्या महोत्सव मनाया जा रहा है,इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा,क्षेत्र की जनता के शांति व रोजगार के लिये माता रानी का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो।

जन शक्ति दल ( एस ) के सुप्रीमो सुरज महतो ने भी अपने समर्थकों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुई,शोभा यात्रा में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,सांसद प्रतिनिधि शरद महतो,ने भी माता राणी के जुलुश में भाग लिया । जेएलकेएम / जेबीकेएसएस द्वारा भी बुंदिया व पानी कतरास थाना चौक पर वितरण किया गया। झांकी में कोलकाता व बनारस के कलाकारों ने एक से बदल शोभा यात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर वी एन चौधरी,सचिव राजेश केडिया,सुनील चौधरी ( टीटू ) महेश अग्रवाल,प्रदीप सोनी,मणी शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, सुरेश शर्मा,सुभाष बंसल,बसंत अग्रवाल,सोनू चौधरी, शशि अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,बजरंग अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, बशिष्ठ चौहान,संजय कुमार,पप्पू राजगढ़िया,महेंद्र चौधरी,सुरेश केडिया, धर्मेन्द्र गुप्ता सहित राणी सती मंदिर समिति के लोग मौजूद थे।शांति व्यवस्था स्कूली बच्चियों के भी प्रदर्शन अतुलनीय रहा।सड़क के दोनों तरफ काफी संख्या दिखी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












