पालघर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र की धरती पर मांगी माफी, कांग्रेस ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर प्रधानमंत्री पर साधा था निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। पालघर के सिडको ग्राउंड में 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने सिंधुदुर्ग में 26 अगस्त को शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी। कांग्रेस ने मूर्ति गिरने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था और उनसे इसके लिए माफी की मांग की थी। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में बीते दिनों छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थी। इसे लेकर पूरे राज्य में हंगामा मचा हुआ था। पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज इस कार्यक्रम के बारे में बात करने से पहले मैं अपने दिल की भावनाएं व्यक्त करना चाहता हूं।





जब 2013 में भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया, तो सबसे पहले मैंने रायगढ़ किले में जाकर छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि के सामने बैठकर प्रार्थना की और उनका आशीर्वाद लिया। पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो कुछ भी हुआ, मेरे और मेरे सभी साथियों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक नाम नहीं हैं, हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आराध्य देवता हैं। मैं आज अपने आराध्य देव की चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं।पालघर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोग वीर सावरकर को गाली देते रहते हैं लेकिन उनके अपमान के लिए माफी मांगने को तैयार नहीं हैं।
महाराष्ट्र की धरती पर आते ही आज मैंने सबसे पहले मेरे आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में सिर झुकाकर क्षमा मांगी। पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ, उसके लिए मैं उनसे भी क्षमा मांगता हूं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज को पूजते हैं। pic.twitter.com/WKOREc3VYz
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2024
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संस्कार अलग हैं, हम वो लोग नहीं हैं जो आए दिन भारत मां के महान सपूत, इसी धरती के लाल वीर सावरकर को अनाप-शनाप गालियां देते रहते हैं, अपमानित करते रहते हैं, देशभक्तों की भावनाओं को कुचलते हैं। वे लोग वीर सावरकर को गालियां देने के बाद भी माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। उनको पाश्चाताप नहीं होता है। महाराष्ट्र की जनता उनके संस्कार को अब जान गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में वाधवन बंदरगाह की आधारशिला रखी। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 76,000 करोड़ रुपये है। पीएम मोदी ने करीब 1,560 करोड़ रुपये की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि महाराष्ट्र के लिए बड़े फैसले लिए गए हैं। वाढवण पोर्ट की आज नींव रखी गई है। ये देश का सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट होगा।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












