सोम, अप्रैल 13, 2026

मेरठ से लखनऊ के बीच कल से शुरू होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इस रूट होकर निकलेगी

PM Modi to launch ₹12k crore projects in UP, flag off 2 Vande Bharat trains

मेरठ से लखनऊ के बीच एक कल से नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने जा रही है। अब लोगों को एक दूसरे शहर पहुंचने में और आसानी होगी। भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 7 घंटे में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाएगी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। शनिवार, 31 अगस्त को ट्रेन का उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर साढ़े 12 बजे तय किया गया है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूट की बात करें तो यह ट्रेन मुरादाबाद मंडल से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन इस मंडल की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। ट्रेन का रूट राज्यरानी एक्सप्रेस वाला होगा। ट्रेन हापुड़-मुरादाबाद-बरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन 7 घंटे में लखनऊ पहुंचेगी।

PM Modi to Virtually Flags Off to Meerut – Lucknow Vande Bharat Express train tomorrow (File Photo)

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपयी ने बताया है कि मेरठ सिटी स्टेशन पर इस ट्रेन के उद्घाटन का कार्यक्रम रखा जाएगा। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के टाइम-टेबल की बात करें तो ट्रेन मेरठ से सुबह 6-35 मिनट पर चलेगी, और दोपहर 1-45 बजे सात घंटे 10 मिनट का सफर करके लखनऊ पहुंचेगी। मुरादाबाद से लखनऊ तक यह ट्रेन पांच घंटे में व मेरठ तक दो घंटे से पहले पहुंचा देगी। राज्यरानी एक्सप्रेस मुरादाबाद से मेरठ तक ढाई घंटे में व लखनऊ तक साढ़े पांच घंटे में पहुंचती है। हालांकि, रेलवे ने इस ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख अभी तय नहीं की है। विभागीय जानकारों का कहना है कि उद्घाटन के एक सप्ताह के भीतर इसे नियमित चलाया जाना शुरू कर दिया जाएगा। किराये की घोषणा भी एक सितंबर को की जाएगी। आनंदविहार-लखनऊ वंदेभारत में मुरादाबाद से लखनऊ तक का किराया चेयरकार में 1050 रुपये व एक्जीक्यूटिव क्लास में 1865 रुपये है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News