DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बीसीसीआई ने महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का किया एलान, हरमनप्रीत कौर होंगी इस टूर्नामेंट की कप्तान

India Squad For ICC Women’s T20 World Cup 2024 announced; Harmanpreet Kaur To Lead 15-Member Contingent

अगले कुछ हीं महीनों में महिला टी20 विश्व कप संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाला है। और इसे देखते हुए बीसीसीआई ने आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की है जिसमें इस बार फिर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगुआई हरमनप्रीत कौर करेंगी। हरमनप्रीत चौथी बार इस टूर्नामेंट में कप्तानी करती दिखनी वाली हैं। वह 2018, 2020 और 2023 महिला टी20 विश्व कप में भी भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं। वहीं, स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है।

महिला टी20 विश्व कप इस साल दुबई में:

बता दें की इस टूर्नामेंट का यह नौवां संस्करण तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।

मालूम हो की महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों को रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में हर एक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी, जिसमें हर ग्रुप से शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें 17 और 18 अक्तूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 20 अक्तूबर को दुबई में फाइनल होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह सेमीफाइनल-1 में खेलेगा। दुबई और शारजाह में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन। (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन)

ट्रैवलिंग रिजर्व: उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर।

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व: राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News