DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की निकाली गई उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद पार्टी में शुरू हुआ बवाल

Jammu: BJP workers stage protest at party office after release of first list

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की निकाली गई प्रत्याशियों की सूची के बाद पार्टी बवाल शुरू हो गया है। इस लिस्ट के आते ही जम्मू भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी उतार दिए हैं। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना अपने केबिन में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद बाहर निकले और कहा- परेशान ना हों, सभी से पर्सनली बात करूंगा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को बीजेपी की पहली लिस्ट आई। पार्टी ने पहले 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, लेकिन कुछ ही देर में इसे वापस ले लिया गया। बाद में पार्टी की तरफ से 15 उम्मीदवारों की नई संशोधित लिस्ट जारी की गई। उसके बाद भाजपा ने एक और नाम की सूची जारी की। भारतीय जनता पार्टी अब तक कुल 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर चुकी है। उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जम्मू नार्थ में ओमी खजुरिया को टिकट दी जाए। ओमी खजुरिया की बड़ी पहचान है। कल कांग्रेस से आये नेता को टिकट दी जा रही है।श्याम लाल शर्मा को टिकट दी जा रही है।  इसके बाद जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनकी परेशानी का समाधान करेंगे।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा “हम जब से मतदाता बने हैं, तब से भाजपा के साथ हैं। वे उन कार्यकर्ताओं की अनदेखी क्यों कर रहे हैं जो भाजपा के साथ रहे हैं। ओमी खजूरिया जम्मू उत्तर में एक जाना-माना चेहरा हैं, लेकिन टिकट एक ऐसे नेता को दिया जा रहा है जो कांग्रेस से आया है। श्याम लाल शर्मा को टिकट दिया गया है, उन्हें वहां कोई नहीं जानता। हम मांग करते हैं कि ओमी खजूरिया को टिकट दिया जाना चाहिए, अन्यथा हम सभी इस्तीफा दे देंगे। जो लोग ईमानदारी से काम कर रहे हैं, उन्हें टिकट मिलना चाहिए। हम यहां इसके बारे में पूछने आए हैं।रविंदर रैना ने कहा “यहां एकत्र हुए भाजपा के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का मैं सम्मान करता हूं। भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। मैं हर एक से मिलूंगा, मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिल रहा हूं और उनसे बातचीत कर रहा हूं। अगर कोई पार्टी कार्यकर्ता परेशान है या उसे कोई समस्या है, तो हम बैठकर उसका समाधान निकालेंगे। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें। मैं पार्टी के हर कार्यकर्ता और पार्टी नेता का सम्मान करता हूं। मैं उनसे मिलूंगा और जल्द से जल्द समाधान निकालूंगा।जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अगले महीने ही होने हैं। 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी दलों के बीच शह-मात का खेल जारी है। भाजपा ने सरकार बनाने के लिए जीत का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन भी पूरी तैयारी में है। वैसे तो भाजपा इस बार अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। मगर, मुस्लिमों से दूरी बनाने वाली भाजपा क्या जम्मू-कश्मीर में मुस्लिमों के भरोसे ही जीत का सेहरा पहनने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News