DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

हिमाचल की मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर पार्टी हाईकमान ने जारी की कड़ी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

BJP: Kangana not authorised to comment on party policies

हिमाचल प्रदेश की मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत को किसान आंदोलन के मामले में बयान देना भारी पड़ गया। ‌ सोमवार को भाजपा हाईकमान के आदेश पर कड़ी चेतावनी जारी की गई है। वहीं किसान आंदोलन पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने किनारा कर लिया है। किसान आंदोलन पर रनौत की टिप्पणियों से असहमति जताते हुए भाजपा  ने कहा कि अभिनेता से नेता बनीं कंगना रनौत नीतिगत मुद्दों पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। भाजपा ने आगे कहा कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के साथ सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करने के लिए दृढ़ संकल्प है।दरअसल, रविवार को मंडी के मौजूदा सांसद ने कहा था कि अगर सरकार ने कड़े कदम नहीं उठाए होते तो किसानों के विरोध प्रदर्शन से बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी। मंडी के सांसद द्वारा एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में, उन्होंने आरोप लगाया कि अब निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध के दौरान ‘लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे। कंगना ने यह भी कहा था कि तीन विवादास्पद कृषि विधेयकों को वापस ले लिया गया, नहीं तो ‘इन उपद्रवियों’ की बहुत लंबी योजना थी और वे देश में कुछ भी कर सकते थे। कंगना ने इस साक्षात्कार में यह भी कहा था कि अगर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता, तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता।भाजपा की प्रेस रिलीज पर शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि न तो यह भाजपा के लेटरहेड पर है, न इस पर किसी के दस्तखत है। यह भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी नहीं है। उन्होंने भाजपा को टैग करके लिखा कि इसके पीछे कोई वजह है या यह भी एक जुमला है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News