
पिछले दिनों कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक गर्माया हुआ है। वहीं मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को कड़ी फटकार भी लगाई । वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर ममता सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है। ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में बुरी तरह घिरी हुई हैं। ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नामचीन वकील कपिल सिब्बल ममता सरकार की पैरवी कर रहे हैं। कपिल सिब्बल के इस केस में पैरवी करने पर कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लगातार ममता सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चौधरी ने कपिल सिब्बल से अपील की है कि वो इस मामले में कोर्ट में बंगाल सरकार की ओर से केस न लड़ें। वहीं, वो इस केस से अपना नाम पीछे कर लें। अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा,कपिल सिब्बल एक मशहूर वकील है।
हिंदुस्तान के कानून जगत में वो एक बड़ा सितारा भी हैं। मैं उनसे ये गुजारिश करूंगा कि आप केस से खुद को वापस कर लो या केस से अलग हो जाओ। मैं बंगाल के आम लोगों के सेंटिमेंट, आम लोगों के गुस्से को देखते हुए हुए कह रहा हूं। अपराधियों की तरफदारी ना करें तो बेहतर है क्योंकि आप कभी लोकसभा के चुने हुए जनप्रतिनिधि थे। अभी भी राज्यसभा के मेंबर हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आम लोगों में आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद जो क्रोध, जो आक्रोश है वह ज्वालामुखी की तरह निकल रहा है उसे देखते हुए आपको (सिब्बल) सोचना चाहिए। बंगाल की मुख्यमंत्री डॉक्टर की मौत के बाद उनके परिवार से मिलीं और उनको लुभाने की कोशिश करते हुए कहा कि आपको 10 लाख मिल जाएंगे चुप हो जाओ। आपको (कपिल सिब्बल) भी तो कम राशि नहीं देंगे। ममता बनर्जी के पास बहुत पैसा है जो हमारे टैक्स का पैसा है। सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं । ममता सरकार की कोर्ट में पैरवी करने को लेकर सोशल मीडिया पर कपिल सिब्बल काफी ट्रोल भी हो रहे हैं। इसी बात का अधीर रंजन चौधरी ने भी जिक्र करते हुए कहा सिब्बल साहब सोशल मीडिया पर अब जो देखने को मिल रहा है उसे देखकर बुरा लगता है। सोशल मीडिया पर आपके खिलाफ बुरा लिख रहे हैं, मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आप कभी हमारे पार्टी के नेता थे, मंत्री थे और मानव संसाधन मंत्री थे। छोटे-मोटे मंत्री तो नहीं थे आप। ये सारी चीज के मद्देनजर आपको इस केस से खुद को वापस लेना चाहिए, ये मेरी आपसे रिक्वेस्ट है।कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के मामले में हंगामा मचने के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अहम चिट्ठी लिखकर बलात्कार के अपराधियों को सजा के साथ-साथ कड़े कानून की मांग की है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












