पीएम मोदी आज करेंगे अटल टनल का लोकार्पण

पीएम मोदी आज मनाली-लेह मार्ग पर सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण करेंगे।
पीरपंजाल की पहाड़ी के बीच 3300 करोड़ की लागत से बनी यह टनल 10040 फीट की ऊंचाई, जो दुनिया की सबसे ऊंचाई पर हाईवे पर बनी है। टनल शुरू होने से अब सेना इस मार्ग से चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच सकेगी। टनल से मनाली और लेह के बीच दूरी 46 किमी कम हो गई है। अब मात्र डेढ़ घंटे में मनाली से केलांग पहुंचा जा सकेगा।
https://platform.twitter.com/widgets.jsFulfilling Atal Ji’s dream of top quality infrastructure.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2020
Will be in Himachal Pradesh tomorrow to dedicate the #AtalTunnel in Rohtang to the nation. This is an iconic infrastructure project built at a height of 10,000 feet. https://t.co/oZa8RY82vk
प्रधानमंत्री कार्यक्रम:
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह मनाली के सासे हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश सीएम जयराम ठाकुर उनका स्वागत करेंगे। पीएम सड़क मार्ग से धुंधी में साउथ पोर्टल पहुंचकर टनल का उद्घाटन करेंगे। टनल से गुजरने के बाद नॉर्थ पोर्टल में सिस्सू झील के समीप चंद्रा नदी के बीच एक टापू में पीएम मोदी लाहौल के 200 लोगों को संबोधित करेंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि मोदी के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। बीआरओ के उच्च अधिकारियों ने बताया कि टनल से लोग मनाली से केलांग मात्र डेढ़ घंटे में पहुंच सकेंगे। रोहतांग दर्रा होकर इस दूरी को तय करने में पांच से छह घंटे का वक्त लग जाता है।
दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह सात बजे रवाना होंगे पीएम पीएम मोदी हवाई 9:10 बजे सासे एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद मोदी सड़क मार्ग से सासे गेस्ट हाउस जाएंगे। 9:35 पर साउथ पोर्टल रवाना होंगे। 10 से 11:45 बजे तक उद्घाटन समारोह चलेगा। 11:50 पर पीएम टनल से होकर नॉर्थ पोर्टल पहुंचेंगे। 12 से 12:45 तक सिस्सू में जनसभा करेंगे। 12:50 पर वापस टनल होकर सोलंगनाला पहुंचेंगे और भाजपा नेताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद 2:05 बजे सासे हेलीपैड रवाना होंगे और 2:20 पर चंडीगढ़ रवाना होंगे। चंडीगढ़ से 3:40 पर वह हवाई जहाज से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 4:30 बजे दिल्ली वापस पहुंचेंगे।

Atal Rohtang Tunnel Inauguration 
PM Modi To Inaugurate Strategic Atal Tunnel today 
PM Modi to inaugurate World’s longest high-altitude tunnel today 
PM Modi to inaugurate World’s longest high-altitude tunnel today 
PM Modi to inaugurate World’s longest high-altitude tunnel today
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












