
आंध्र प्रदेश में बुधवार को एक दुखद हादसा हो गया। एक फार्मा फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में करीब 381 कर्मचारी काम करते हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लग जाने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा दो बजे एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई।
#AndhraPradesh pic.twitter.com/3ARtfaO7K9
— Sanjeev Kumar (@san_jeev_1) August 22, 2024
जिलाधिकारी कहा कि संदेह है कि विस्फोट बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि कारखाने में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है।अच्युतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित है। शुरुआत में, मीडिया रिपोर्टों ने कहा गया कि घटना प्लांट में ब्लास्ट रासायनिक रिएक्टर में विस्फोट के कारण हुई। कलेक्टर ने इससे इनकार किया गया। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि घटना की हाई लेवल जांच की जाएगी। अगर फैक्ट्री मैनेजमेंट की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएम खुद आज फैक्ट्री का दौरा करेंगे। वे मृतकों के परिवारों से मिलेंगे और घायलों को देखने अस्पताल भी जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने अधिकारियों फैक्ट्रियों में सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजन को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। उधर, अपनों की तलाश करते लोगों ने आरोप लगाए कि अधिकारियों ने हमें सही जानकारी नहीं दी।
So far 7 workers died, more than 30 people were seriously injured, in the reactor #explosion at the Escientia Pharma factory in the #Atchutapuram SEZ in #Anakapalli dist. Death toll may increase.
— Surya Reddy (@jsuryareddy) August 21, 2024
The injured are being treated in various hospitals.#AndhraPradesh chief minister… https://t.co/hZrThi7cNS pic.twitter.com/EPo2ZrPQ80
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












