
बिहार के गया जिले में एक बड़ी हीं आश्चर्य चकित कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के फतेहपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले जमुहार गांव में छत पर खेलते हुए एक साल के बच्चे ने सांप को ही मुंह में डालकर दांतों से चबा डाला। लेकिन इसके बाद चौंकानेवाली बात ये है की जब इस घटना से घबराएं परिजन बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्चे की जांच करके उसे स्वस्थ बताया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक़ गांव में रहनेवाले राकेश कुमार के एक साल के बेटे रियांश को उसकी मां ने छत पर खेलने के लिए छोड़ दिया, इसी दौरान बच्चे ने खेलते हुए छत पर मौजूद सांप को खिलौना समझकर पकड़ लिया और मुंह में डालते हुए उसे दांतों से चबाकर मार डाला। जब बच्चे की मां का ध्यान बच्चे पर गया तो उसके होश उड़ गए, इसके बाद इस घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी और बच्चे के मुंह से सांप को बाहर निकाला गया। इसके बाद वे बच्चे को लेकर फतेहपुर के स्वास्थ केंद्र पर लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसका इलाज किया और बताया की बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। इस अजीब घटना की चर्चा अब आसपास के गांव में भी हो रही है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












