DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Patna News: पटना में दम घुटने से एक साथ चार लोगों की मौत, शौचालय टंकी की शेटरिंग खोलने के दौरान हुई यह घटना

Four People Die of Suffocation in Patna While Opening Toilet Tank Shuttering
Four People Die of Suffocation in Patna While Opening Toilet Tank Shuttering
Four People Die of Suffocation in Patna While Opening Toilet Tank Shuttering

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ जिले में नवनिर्मित शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने गए चार युवकों की दम घुटने से मौत होने की घटना सामने आई है। इस घटना के पूरे गांव में सनसनी मच गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाढ़ थाना और अनुमंडल पदाधिकारी को दी, जिसके बाद बाढ़ थाने की पुलिस और अनुमंडल एसडीएम मौके पर पहुंचे एवं टंकी के अंदर फंसे युवकों को निकालने के लिए बचाव एवं राहत कार्य प्रारंभ कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों को बाहर निकाला गया लेकिन किसी की जान नहीं बच पाई।

सभी लोग अंदर फंसे रह गए

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ाई बाग गांव में अरविंद कुमार नाम का एक किसान के घर शौचालय के टंकी का निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार को टंकी के शटरिंग खोलने के लिए गांव के ही एक युवक टंकी के अंदर उतरे और अंदर फंस गए। इसी तरह फंसे युवक को निकालने के लिए एक-एक कर चार लोग टंकी के अंदर घुसे और सभी लोग अंदर फंसे रह गए। जब काफी देर के बाद टंकी के अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकले तो लोगों ने इन सबों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया, जिसके बाद सभी युवकों को मृत पाया गया।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News