DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

चुनाव आयोग ने 2 राज्यों के चुनाव के तारीखों का लिया ऐलान , जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में इस दिन होगी वोटिंग; जानें तारीख और मतगणना डेट

Election Commission Announces Poll Dates for Two States: Voting in Jammu & Kashmir and Haryana on This Date; Check Voting and Counting Dates

चुनाव आयोग ने आज दो राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने के ऐलान किए हैं। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरा और आखरी चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा। वहीं, हरियाणा में चुनाव एक चरण में 1 अक्टूबर 2024 को मतदान होंगे। वहीं, दोनो राज्यों में चुनावी नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। प्रेंस कॉन्फ्रेंस में सीईसी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जिनमें से 74 सामान्य और 16 आरक्षित (एसटी – 9, एससी – 7) हैं। वहीं, हरियाणा में विधानसभा चुनाव 90 सीटों के लिए होंगे, जिनमें से 73 सामान्य और 17 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं। जम्मू -कश्मीर और हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों की नजरें चुनाव आयोग पर टिकी हुई है। हालांकि, आज सिर्फ दो राज्यों के बारे में सूचना दी गई है।

दरअसल, हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 3 नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा 30 सितंबर से पहले जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की भी योजना बनाई है। वहीं झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। झारखंड की विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News