
संसद का बजट सबसे खत्म होने के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों को हिंडनबर्ग की जारी रिपोर्ट और गौतम अडानी का मुद्दा एक बार फिर मिल गया है। अब कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आज एक अहम बैठक हुई। कांग्रेस ने अब इस मुद्दे को संसद से अब सड़क तक ले जाने का एलान किया है। दरअसल, हिंडनबर्ग ने सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच को लेकर रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। दिल्ली में एआईसीसी महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 22 अगस्त को पूरे देश में एक बड़ा राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन होगा। हम सेबी अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग करते हुए हर राज्य की राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय का घेराव करेंगे। वेणुगोपाल ने कहा, आज, हमने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में एआईसीसी महासचिवों, प्रभारियों और पीसीसी अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई। हमने देश में इस समय हो रहे सबसे बड़े घोटालों में से एक- हिंडनबर्ग खुलासे के बारे में चर्चा की। हमने सर्वसम्मति से इस मुद्दे पर दो चीजों की मांग करते हुए देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया, एक तो जेपीसी जांच, जिसमें प्रधानमंत्री पूरी तरह से शामिल हैं और जिसमें अब वित्तीय बाजार विनियमन में गड़बड़ी पाई गई है। वहीं, इस मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पीसी करने वाले हैं। राहुल ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि हमें इस पर गहराई से चर्चा करनी होगी। मैं जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












