DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों की आतंकियों में मुठभेड़, दो जवान शहीद

Two Indian Army soldiers martyred in an encounter with terrorists in Anantnag district of Kashmir.
Two Indian Army soldiers martyred in an encounter with terrorists in Anantnag district of Kashmir.

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ के दौरान अब तक दो जवान बलिदान हो गए हैं जबकि तीन घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के अहलान गगरमंडू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई और आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों की ओर से खोजी टीम पर फायरिंग की गई। इसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की।
इससे पहले बीती छह अगस्त को बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शाम चार बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हुई थी। दोनों ओर से दो घंटे तक गोलीबारी हुई। मौसम खराब होने और धुंध के बीच सुरक्षाबलों ने देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया। सेना ने जंगल में छिपे आतंकियों की घेराबंदी बढ़ा दी। अभी किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

अनंतनाग से तीन आतंकी मददगार और कई हथियार बरामद

बता दें की इससे ठीक एक दिन पहले ही अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया था। इनसे हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी हुई है। पकड़े गए आतंकी मददगारों की पहचान दाऊद अहमद डार, इम्तियाज अहमद रेशी और शाहिद अहमद डार के तौर पर हुई है। तीनों हसनपोरा तवेला के निवासी हैं।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हसनपोरा तुलखान रोड पर संयुक्त नाके पर जांच के दौरान उन्हें इन आतंकियों के पास से एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगज़ीन, 8 पिस्टल राउंड, एक ग्रेनेड और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के अलावा आपत्तिजनक सामग्री मिले हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News