DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, पार्टी ने इन चेहरों पर लगाया दांव, जानिए किसको मिला टिकट

BJP fields Union Ministers Ravneet Bittu, George Kurian for Rajya Sabha bypolls 2024

राज्यसभा उपचुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। 8 राज्यों की 9 सीटों पर भाजपा ने ये लिस्ट जारी की है। अगले महीने 3 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, हरियाण से किरण चौधरी, बिहार से मनन कुमार मिश्र, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी और असम से मिशन रंजन दास एवं रामेश्वर तेली को उम्मीदवार बनाया गया है। इन चुनाव में असम, बिहार और महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए क्रमश: दो-दो सीटों, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा,तेलंगाना और ओडिशा से क्रमश: एक-एक सीट के लिए चुनाव होने हैं। असम में कामाख्या प्रसाद ताशी और सर्वानंद सोनोवाल, बिहार में मीसा भारती और विवेक ठाकुर, हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा, मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र में छत्रपति उदय राजे भोसले, पीयूष गोयल, राजस्थान में केसी वेणुगोपाल और त्रिपुरा में बिपल्ब कुमार देब के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के कारण राज्यसभा की सीटें खाली हुईं हैं।लुधियाना से 2 बार सांसद रह चुके रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से 20 हजार 942 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी भाजपा ने पंजाब से बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है।मध्यप्रदेश की खाली एक राज्यसभा सीट से भाजपा ने केरल के नेता जॉर्ज कुरियन को प्रत्याशी बनाया है। कुरियन मोदी कैबिनेट में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं। गुना से लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सीट छोड़ दी थी। वहीं मंगलवार को भाजपा विधायक दल की मीटिंग में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई। अब किरण चौधरी बुधवार को राज्यसभा उप-चुनाव के लिए नामांकन भरेंगी। इससे पहले मंगलवार सुबह ही किरण ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्र बहू हैं। 2024 लोकसभा चुनावों कांग्रेस की तरफ से बेटी श्रुति को टिकट नहीं मिलने से किरण नाराज थीं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से अपना नाता तोड़कर बीजेपी जॉइन की । वहीं भाजपा ने बिहार की दूसरी राज्यसभा सीट से वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। मनन कुमार बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। मिश्रा ने पटना यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की है। वे पटना यूनिवर्सिटी के टॉपर एवं गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। 1982 से उन्होंने पटना हाई कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस शुरू किया। 2007 में वह अधिवक्ता बने।असम से भाजपा ने मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली को राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाया है। रामेश्वर तेली पूर्व सांसद हैं। 2014 में 16वीं और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2019 में उनको केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। वे 2011 का विधानसभा चुनाव बेहद करीबी अंतर से हार गए थे।उद्योग संबंधी स्थायी समिति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। रामेश्वर तेली 2001 से 2011 तक लगातार दो बार असम विधानसभा के सदस्य रहे। उनकी संगीत में काफी रुचि है। मिशन रंजन दास पूर्व विधायक हैं, असम के करीमगंज से विधायक रह चुके हैं। वहीं राजीव भट्टाचार्जी जो कि त्रिपुरा के भाजपा अध्यक्ष हैं, पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा बीजेपी का पार्टी प्रमुख बनाया गया था।गौरतलब है कि एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजे जाने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की तरफ से राज्यसभा भेजने का मतलब साफ है कि उन्हें बिहार चुनाव से पूर्व साधने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News