
कांग्रेस पार्टी के सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनके संसद में दिए गए चक्रव्यूह वाले बयान के बाद प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने रेड मारने की योजना तैयार कर ली है। राहुल ने गुरुवार देर रात 1:52 बजे एक्स पर की गई एक पोस्ट में यह दावा किया। उन्होंने लिखा- टू-इन-1 को संसद में मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि मेरे खिलाफ रेड की योजना बनाई जा रही है। अपने पोस्ट में राहुल ने कहा, ‘जाहिर है कि दो में से एक ने चक्रव्यूह वाले मेरे भाषण को पसंद नहीं किया। ईडी के इनसाइडर ने मुझे बताया कि एक रेड की योजना बनाई जा रही है। ईडी के डाइरेक्टर मैं खुली बाहों के साथ इंतजार कर रहा हूं। मेरे यहां चाय और बिस्किट मिलेगा।’ आम बजट 2024 पर बोलते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के किसान, कर्मचारी और युवा डरे हुए हैं। कांग्रेस नेता ने कमल का प्रतीक दिखाने के लिए पीएम की आलोचना की और कहा कि 21 शताब्दी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘आज से हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में छह लोगों ने एक चक्रव्यूह में अभिमन्यु को फंसा लिया और उसे मार दिया। मैं थोड़ा रिसर्च किया जिससे पता चला कि ‘चक्रव्यूह’ को ‘पद्मव्यूह’ के नाम से भी जाना जाता है। इसका मतलब होता है कि कमल जैसी संरचना। 21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ तैयार किया गया है, यह भी कमल जैसा है। पीएम मोदी इस प्रतीक को अपने सीने पर धारण करते हैं। अभिमन्यु के साथ हुआ वही आज देश के युवा, किसानों, महिलाओं, छोटे और मध्यम व्यापारियों के साथ हो रहा है। अभिमन्यु को छह लोगों ने मार डाला। आज भी केंद्र सरकार के चक्रव्यूह में छह लोग हैं। छह लोग नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अडानी भारत को नियंत्रित कर रहे हैं।
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले बयान पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने चक्रव्यूह का विषय उठाकर अच्छा किया, क्योंकि इस देश ने कांग्रेस पार्टी के कई चक्रव्यूह देखे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर 7 चक्रव्यूह गिनते हुए हमला किया और कहा कि पहला चक्रव्यूह तो कांग्रेस ही थी, जिसने देश को बांटा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के भाषण की सराहना की, जहां अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पहले के भाषण का जवाब देते हुए इसे “तथ्यों और हास्य का एक बेहतरीन मिश्रण” बताया।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












