रवि, अप्रैल 12, 2026

Wayanad Disaster: वायनाड में अभी हालत सामान्य नहीं, 276 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी, राहुल गांधी और प्रियंका आज पीड़ितों से मिलेंगे

Wayanad Disaster: Death toll rises to 276 as rescue teams work round the clock
Wayanad Disaster: Death toll rises to 276 as rescue teams work round the clock
Wayanad Disaster: Death toll rises to 276 as rescue teams work round the clock

केरल के वायनाड में बारिश और भूस्खलन के बाद अभी भी हालत सामान्य नहीं है। तीन दिनों से लगातार राहत बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू अभियान में लगातार हो रही बारिश मुसीबत बनी हुई है। इस प्राकृतिक आपदा ने चारों गांवों को तहस-नहस कर दिया है। वायनाड में आए भूस्खलन के मलबे से अब तक 276 शव निकले जा चुके हैं, अब भी 200 से ज्यादा लोग लापता हैं। जो लापता हैं उनके भी जीवित बचने की उम्मीद न के बराबर जताई जा रही है क्योंकि घटना को हुए 3 दिन हो गए हैं। वहीं, लापता लोगों को खोजने और भूस्खलन पीड़ितों के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ, सेना और नौसेना के जवान डटे हुए हैं। केंद्र सरकार ने बताया कि मौके पर एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौजूद है। हेलिकॉप्टर की मदद से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। नौसेना की रिवर क्रॉसिंग टीम भी मौके पर मौजूद है।

भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के 1200 बचावकर्मी घटनास्थल पर तैनात किए गए हैं। रक्षा प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि मुंदक्कई और पड़ोसी बागान क्षेत्रों में तैनात सेना की इकाइयों ने प्रभावित क्षेत्र के कुछ हिस्सों में फंसे लगभग 1,000 लोगों को बचाया है। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने दिन भर कई हवाई सर्वेक्षण किए। सेना, नौसेना और एनडीआरएफ की बचाव टीमें मलबे के ढेरों को खोदने और लकड़ी और कंक्रीट के अवशेषों को तोड़ने में लगी हैं। ये वे मलबा है जो कभी घर हुआ करते थे। टीमें दिन-रात जुटे हैं ताकि जीवित बचे लोगों की तलाश की जा सके।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंच रहे हैं। पहले खराब मौसम के कारण उनका दौरा स्थगित हो गया था। राहुल गांधी ने पिछली लोकसभा में वायनाड का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार के लोकसभा चुनाव में भी वह रायबरेली के साथ वायनाड से निर्वाचित हुए थे, लेकिन उन्होंने केरल में आने वाले संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया। अब वायनाड से उपचुनाव में उनकी बहन प्रियंका गांधी कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी।

LoP in the Lok Sabha Rahul Gandhi and Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra arrived in Kannur, Kerala to visit landslides-hit Wayanad in Kerala on Thursday

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में बताया- 23-24 जुलाई को ही केरल सरकार को अलर्ट किया गया था, सरकार समय रहते लोगों को हटाती तो इतना नुकसान नहीं होता। इस पर केरल मुख्यमंत्री विजयन ने कहा- जब ऐसा कुछ होता है, तो आप दूसरों पर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। मौसम विभाग ने त्रासदी से पहले एक बार भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News