मंगल, अप्रैल 14, 2026

प्रीति सुदन होंगी यूपीएससी की नई अध्यक्ष, जानें कौन हैं प्रीति सुदन, क्या क्या हैं इनकी उपलब्धियां…

IAS Preeti Sudan named as new UPSC Chairman
IAS Preeti Sudan named as new UPSC Chairman
IAS Preeti Sudan named as new UPSC Chairman

UPSC के नए अध्यक्ष के रूप में 1983 बैच की आईएएस अधिकारी और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को नियुक्त किया गया है। प्रीति सुदन कल गुरुवार, 1 अगस्त को चेयरपर्सन के तौर पर कार्यभार संभालेंगीं।

IAS Preeti Sudan named as new UPSC Chairman
IAS Preeti Sudan named as new UPSC Chairman

मालूम हो कि एक महीने पहले संघ लोक सेवा आयोग यानी की यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल खत्म होने पहले ही इस्तीफा दे दिया था। मनोज सोनी ने व्यक्तिगत वजहों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था। वहीं प्रीती सूदन, 2022 से यूपीएससी मेंबर के पद पर कार्यरत हैं।

कौन हैं प्रीति सूदन?

प्रीति सूदन, 1983 बैच की आंध्र प्रदेश कैडर की रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल जुलाई 2020 में खत्म हो गया था। प्रीति सुदन ने अब तक महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में काम करने के अलावा, प्रीति ने रक्षा मंत्रालय में भी काम किया है। वो अपने कैडर राज्य आंध्र प्रदेश में वित्त, योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि की प्रभारी थीं। प्रीति सूदन ने वर्ल्ड बैंक के लिए सलाहकार के रूप में भी काम किया है।
इसके अलावा प्रीति सूदन ने देश में दो प्रमुख प्रमुख कार्यक्रम – ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और ‘आयुष्मान भारत’ शुरू करने के अलावा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर आयोग और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध संबंधी कानून बनाने में अपना योगदान दिया।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News