
झारखंड के टाटानगर के पास आज मंगलवार तड़के सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां टाटानगर के पास चक्रधरपुर में हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में अब तक 1 यात्री की मौत, और लगभग 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
वहीं इस घटना के बाद राहत और बचाव के लिए पटना से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, राजखरसवां पश्चिम आउटर और बाराबंबू के बीच एक मालगाड़ी पहले डिरेल हुई थी, जिसके वैगन ट्रैक पर ही थे। वहीं हावड़ा-मुंबई मेल दूसरी ट्रैक से आ रही थी और उन वैगन्स से टकराकर इसके डिब्बे भी पटरी से उतर गए।
रेल हादसे की वजह से कई ट्रेन रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट
#WATCH | Jharkhand: Train no 12810 Howrah-Mumbai derailed near Chakradharpur. 6 passengers sustained injuries, out of them five with minor injuries were treated on the spot. One passenger has been admitted to the hospital. No death has been reported so far. Additional… pic.twitter.com/L3iaePHpfv
— ANI (@ANI) July 30, 2024
इस ट्रेन हादसे की वजह से वहां फंसे लोगों बसों के जरिये दूसरे नजदीकी रेलवे स्टेशन भेजा गया है। वहीं इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को फिल्हाल रोक दिया गया है।
जारी की गई हेल्पलाइन नंबर
इस हादसे के बाद रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर किए गए हैं। लोग टाटानगर में 06572290324, चक्रधरपुर में 06587 238072, राउरकेला में 06612501072, 06612500244 और हावड़ा 9433357920, 03326382217 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












