सोम, अप्रैल 13, 2026

NEET UG 2024 Result: जारी हुआ NEET UG का संशोधित फाइनल रिजल्ट, यहां देखें पूरी जानकारी

NEET UG 2024 Result

नीट यूजी में धांधली को ले कर देश में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस NEET UG पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज एनटीए ने नीट का संशोधित फाइनल रिजल्ट जारी कर दी है। साथ ही काउंसलिंग की नई तारीख जल्द घोषित होने की संभावना है।

बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा था कि नीट यूजी का संशोधित रिजल्ट दो दिनों के भीतर जारी किया जाएगा। ऐसे में यह रिजल्ट जारी कर दिया गया है, नीट में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर इसे देख सकते है।

आईआईटी दिल्ली ने सुलझाए थे विवाद

बीते बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया था कि आईआईटी दिल्ली से फिजिक्स के उन प्रश्नों की चेकिंग कराएं, जिनके लिए छात्रों ने विवाद कर रखा है। साथ ही फिर से रिजल्ट की गणना करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रश्न का केवल एक ही सही उत्तर था- विकल्प 4 साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा परीक्षा कराने के आदेश से भी इनकार कर दिया था, उन्होंने कहा था कि पेपर लीक बड़े पैमाने पर नहीं हुई है, ऐसे में दोबारा परीक्षा कराने का आदेश देना न्यायोचित नहीं होगा।

इस मामले में कोर्ट ने अपनाआदेश सुनाते हुए कहा, “एक्पर्ट के निर्णय के मद्देनजर, हमें सही विकल्प के संबंध में कोई संदेह नहीं है, हम आईआईटी दिल्ली की रिपोर्ट को स्वीकार करते हैं और तदनुसार, एनटीए इस आधार पर नीट यूजी रिजल्ट का फिर से मिलान करेगा कि विकल्प 4 प्रश्न का एकमात्र सही उत्तर बताता है।”

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News