रवि, अप्रैल 12, 2026

नियुक्ति में गड़बड़ी: विवादों में घिरीं पूजा खेडेकर की आईएएस ट्रेनिंग रद, मसूरी अकादमी तलब किया गया, बढ़ीं मुश्किलें

Civil service academy puts on hold Khedkar’s training, calls her back
Civil service academy puts on hold Khedkar’s training, calls her back
Civil service academy puts on hold Khedkar’s training, calls her back

कई दिनों से ट्रेनी आईएएस पूजा खेडेकर विवादों की वजह से देशभर में सुर्खियों में है। पूजा खेडकर के विवादित मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार जांच कर रही है। पूजा खेडकर को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच मंगलवार को यूपीएससी में नियुक्ति को लेकर विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रद कर दी गई है। पूजा को 23 जुलाई तक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। जांच पूरी होने तक वह यहीं रहेंगी। यह कदम महाराष्ट्र सरकार द्वारा एलबीएसएनएए को उनके प्रमाणपत्रों, दस्तावेजों, चिकित्सा और अन्य कागजात से संबंधित शिकायतों के बाद उनके व्यवहार पर विभिन्न मामलों में भेजी गई रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। साथ ही एक आईएएस प्रोबेशनर के रूप में अपने अधिकारों से परे जाकर विचित्र मांगें करने के लिए भी वो कटघरे में हैं।

वहीं पूजा खेडकर ने पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे के खिलाफ हैरेसमेंट की शिकायत की है। पूजा के विवादों में घिरने के बाद पुणे कलेक्टर ने ही उनका ट्रांसफर वाशिम किया था। यह आरोप तब लगाया है, जब उन्हें ट्रेनिंग से वापस बुला लिया गया। पूजा की यूपीएससी में गड़बड़ी के मामले में और भी खुलासे हुए हैं। सामने आया है कि पूजा ने यूपीएससी के अटेम्प्ट बढ़ाने के लिए अपने नाम और उम्र में बदलाव किया था। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में पूजा की तरफ से लगाए गए 2020 और 2023 के दो आवेदनों में पूजा के अलग-अलग नाम हैं।

पूजा ने 2020 के आवेदन में अपना नाम ‘खेडकर पूजा दिलीपराव’ और उम्र 30 साल बताई थी। वहीं, 2023 में केट के आवेदन में उन्होंने अपना नाम ‘पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर’ और उम्र 31 साल बताई। सवाल उठाया जा रहा है कि तीन साल के अंतराल में उनकी उम्र एक ही साल कैसे बढ़ सकती है।व वहीं खेडकर ने दावा किया कि उनकी छवि खराब की जा रही है। उन्होंने ने कहा कि उनके बारे में हर दिन फर्जी खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। उन्होंने कहा, गलत सूचना फैलाई जा रही है और मुझे बहुत बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। मैं मीडिया से अनुरोध करना चाहती हूं कि वह जिम्मेदारी से पेश आए और गलत सूचना न फैलाए।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News