रवि, अप्रैल 12, 2026

बिहार में गंगा समेत 8 नदियां खतरे के निशान से करीब, तेज बारिश में सड़क पानी में बह गई, कई जिले प्रभावित

लगातार हो रही बारिश के बाद बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ से 50 हजार की आबादी पानी में घिरी है। बिहार में गंगा समेत 8 नदियां घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी खतरे के निशान के करीब हैं। बिहार के बगहा में बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरी सड़क ही नदी में बह गई। पहले सड़क का एक टुकड़ा टूटा और फिर पूरी सड़क पानी में बह गई। इससे गांव टापू में तब्दील हो गया। कहीं पांच फीट तो कहीं 20 फीट तक सड़क टूट चुकी है, इससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। लोग तत्काल बांध बनाकर सड़क निर्माण व पुलिया निर्माण कि मांग कर रहे हैं।

8 rivers including Ganga in Bihar are close to the danger mark due to heavy rains

दरअसल यह सड़क नदी थाना अंतर्गत नैनाहा ढाला से लेकर करहिया बसौली तक मधुबनी व भीतहा प्रखंड मुख्यालयों को जोड़ती है। वहीं मौसम विभाग ने 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ-मराठवाड़ा (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, उत्तर कर्नाटक, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा हैं। महाराष्ट्र में ट्रैक पर मलबे के कारण मुंबई जाने वाली मांडवी एक्सप्रेस खेड स्टेशन पर रुकी। वहीं, श्री गंगानगर एक्सप्रेस को कामठे स्टेशन पर, तेजस और जनशताब्दी एक्सप्रेस को रत्नागिरी में और सावंतवाड़ी दिवा को दीवानखावटी स्टेशन पर रोका गया है।

उत्तराखंड भी बारिश से बेहाल:

वहीं उत्तराखंड में कई दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है। कहीं अधिकांश जगह बारिश होगी तो कहीं अनेक जगह बारिश का अनुमान है। कहीं कुछ जगहों पर बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा गढ़वाल मंडल के चमोली, टिहरी और देहरादून जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News